IAS-IPS की ट्रांसफर सूची जल्द होगी जारी, मुख्यमंत्री- सीएस स्तर पर किया जा रहा मंथन ,ACS संदीप वर्मा, कुंजीलाल मीणा को मिल सकती है सचिवालय मे बड़ी जिम्मेदारी, ACS आनंद कुमार को बनाया जा सकता है RPSC का चेयरमैन.

IAS-IPS की ट्रांसफर सूची जल्द होगी जारी, मुख्यमंत्री- सीएस स्तर पर किया जा रहा मंथन ,ACS संदीप वर्मा, कुंजीलाल मीणा को मिल सकती है सचिवालय मे बड़ी जिम्मेदारी, ACS आनंद कुमार को बनाया जा सकता है RPSC का चेयरमैन.

Share with
Views : 514
IAS-IPS की ट्रांसफर सूची जल्द होगी जारी, मुख्यमंत्री- सीएस स्तर पर किया जा रहा मंथन ,ACS संदीप वर्मा, कुंजीलाल मीणा को मिल सकती है सचिवालय मे बड़ी जिम्मेदारी, ACS आनंद कुमार को मिल सकती   है RPSC चेयरमैन की जिम्मेदारी.. 


Jaipur: राजस्थान में विधानसभा सत्र के बाद IAS और IPS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट आ सकती है। टॉप-10 पदों पर लगे प्रिंसिपल सेक्रेटरी और अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों को बदलने की भी चर्चा है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर कुछ नहीं कहा गया है।

मार्च महीने के अंत में या फिर अप्रैल के पहले में सप्ताह में तबादला लिस्ट आ सकती है। तबादलों को लेकर शासन सचिवालय में क्या कवायद चल रही है, कौन-कौन से अफसरों को इधर-उधर करने की संभावना है, 

मंत्रियों-अफसरों में तालमेल बैठाने की कवायद

कुछ समय पहले पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने आरोप लगाया था कि प्रदेश में जनप्रतिनिधियों को जनता के मुद्दे उठाने के लिए अफसरों के दफ्तर के बाहर कतार में लगना पड़ता है। देवी सिंह भाटी ने पिछले फरवरी महीने में आईपीएस अधिकारी डॉ. प्यारेलाल शिवरान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। विधानसभा में पूर्व मंत्री अजय सिंह क्लिक ने नागौर जिले का मामला उठाकर अफसरशाही को निशाने पर ले लिया था।

 अखिल अरोड़ा

1993 बैच के आईएएस अधिकारी अखिल अरोड़ा वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं। कांग्रेस सरकार में 2022 में अशोक गहलोत ने यह जिम्मेदारी सौंपी थी। बीजेपी सरकार में बड़े स्तर पर अफसरों के तबादले किए गए, लेकिन अखिल अरोड़ा अपने पद पर बने रहे। अब चर्चा है कि सरकार अखिल अरोड़ा को वित्त से गृह विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया जा सकता है।

आलोक गुप्ता

सरकार 1996 बैच के आईएएस अधिकारी आलोक गुप्ता का तबादला कर सकती है। आलोक गुप्ता मुख्यमंत्री कार्यालय फरवरी 2024 से प्रिंसिपल सेक्रेटरी के पद पर हैं। सूत्रों के मुताबिक अब सरकार उन्हें सीएमओ से हटाकर बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। बीजेपी सरकार में आलोक गुप्ता की अहम पदों पर पोस्टिंग रही।

आनंद कुमार

भजनलाल सरकार में अखिल अरोड़ा के बाद आनंद कुमार ऐसे अधिकारी हैं, जिनका सत्ता परिवर्तन के बाद तबादला नहीं किया गया। 1994 बैच के आईएएस अधिकारी आनंद कुमार फिलहाल गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं। वे जनवरी 2024 से इस पद पर हैं। अब चर्चा है कि सरकार उनकी नियुक्ति आरपीएससी में चेयरमैन पद पर कर सकती

कुलदीप रांका

कांग्रेस सरकार में अशोक गहलोत के प्रिंसिपल सेक्रेटरी टू सीएम रहे कुलदीप रांका को प्राइम पोस्ट मिल सकती है। 1994 बैच के आईएएस अधिकारी रांका फिलहाल सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही कुलदीप रांका का तबादला कर दिया गया था। सचिवालय के गलियारों में एक चर्चा यह भी है कि कुलदीप रांका केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जा सकते हैं।

कुंजीलाल मीणा

 सीनियर आईएएस कुंजीलाल मीणा की सचिवालय में वापसी हो सकती है। 1995 बैच के आईएएस अधिकारी कुंजीलाल मीणा वर्तमान में इंदिरा गांधी नहर बोर्ड के चेयरमैन हैं। जनवरी 2024 से इस पद पर बने हुए हैं। इससे पहले वह इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान में डायरेक्टर जनरल थे।

 गायत्री राठौड़

1997 बैच की आईएएस अधिकारी गायत्री राठौड़ स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव हैं। ऐसी चर्चा है कि उन्हें पर्यटन विभाग में कोई जिम्मेदारी दी जा सकती है। इससे पहले गहलोत सरकार में भी गायत्री राठौड़ लंबे समय तक पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव रही हैं। फिलहाल गायत्री राठौड़ सितंबर से 2024 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में हैं।

आलोक

वर्ष 1993 बैच के आईएएस अधिकारी आलोक अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा विभाग के पद तैनात हैं। इससे पहले वे प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिश्नर दिल्ली में तैनात थे। बता दें ऊर्जा विभाग में बिजली कंपनियों को घाटे से उबारना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। ऐसे में सरकार फेरबदल कर सकती है। ऊर्जा विभाग में आलोक की जगह अन्य अफसर को लगाया जा सकता है।

अपर्णा अरोड़ा

वन एवं पर्यावरण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। बता दें पहले सीनियर आईएएस शुभ्रा सिंह लंबे समय तक स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव रही हैं। अपर्णा अरोड़ा सीनियर आईएएस अधिकारी अखिल अरोड़ा की पत्नी हैं।

संदीप वर्मा
अतिरिक्त मुख्य सचिव संदीप वर्मा हाल मे राजस्थान स्टेट वेयरहाउसिंग के एमडी है, वे पहले सार्वजनिक निर्माण विभाग के ACS रह चुके है, सूत्रों से खबर है की  संदीप वर्मा की सचिवालय मे वापसी हो सकती है, उन्हे किसी बड़े विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी भजनलाल सरकार दे सकती है..
error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले