Rajasthan Election 2023: बस आने वाली है कांग्रेस की पहली लिस्ट, 107 नाम हो सकते हैं जारी

Rajasthan Election 2023: बस आने वाली है कांग्रेस की पहली लिस्ट, 107 नाम हो सकते हैं जारी
Rajasthan Assembly Election 2023: कांग्रेस की पहली सूची का काउंटडाउन शुरु हो चुका है। सूत्रों की माने तो 18 अक्टूबर यानी आज कांग्रेस की पहली सूची आज किसी भी समय आ सकती है। इस सूची में लगभग 107 नामों पर मोहर लग लग सकती है। इस सूची में उन उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए है जिनको लेकर किसी भी तरह का विवाद नहीं है।
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक चल रही है। इस बैठक में राजस्थान के उम्मीदवारों पर चर्चा हो रही है. स्क्रीनिंग कमेटी ने करीब 100 सीटों पर सिंगल नामों का पैनल केंद्रीय चुनाव समिति के सामने रखा है। केंद्रीय चुनाव समिति स्क्रीनिंग कमेटी के पैनल पर मंथन कर रही है. इस बैठक के बाद अब किसी भी वक्त कांग्रेस के करीब 107 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो सकती है.
इन नामों पर मोहर लगभग तय
- करणपुर से गुरमीत सिंह कुन्नर या बेटा रूबी कुन्नर
- बायतु से हरीश चौधरी
- बाड़मेर से मेवाराम जैन
- पचपदरा से मदन प्रजापत
- खाजूवाला से गोविन्द मेघवाल
- कोलायत से भंवर सिंह भाटी
- अंता से प्रमोद जैन भाया
- बारां से पाना चंद मेघवाल
- तारानगर से नरेंद्र बुड़ानिया
- सरदारशहर से अनिल शर्मा
- सुजानगढ़ से मनोज मेघवाल
- झुंझुनूं से बृजेन्द्र ओला
- मंडावा से रीटा चौधरी
- नवलगढ़ से राजकुमार शर्मा
- फतेहपुर से हाकम अली
- लक्ष्मणगढ़ से गोविन्द सिंह डोटासरा
- कोटपूतली से राजेन्द्र यादव
- दूदू से बाबूलाल नागर
- सिविल लाइंस से प्रताप सिंह खाचरियावास
- आदर्श नगर से रफीक खान
- जमवारामगढ़ से गोपाल मीना
- विराटनगर से इंद्राज गुर्जर
- बानसूर से शकुंतला रावत
- अलवर ग्रामीण से टीकाराम जूली
- रामगढ़ से सफिया खान या जुबेर खान
- डीग-कुम्हेर से विश्वेन्द्र सिंह
- वैर से भजन लाल जाटव
- बसेड़ी से खिलाड़ीलाल बैरवा
- बाड़ी से गिरिराज सिंह मलिंगा
- राजखेड़ा से रोहित बोहरा
- सपोटरा से रमेश मीना
- सिकराय से ममता भूपेश
- दौसा से मुरारी लाल मीणा
- लालसोट से परसादी लाल मीणा
- टोंक से सचिन पायलट
- केकड़ी से रघु शर्मा
- मसूदा से राकेश पारीक
- डीडवाना से चेतन डूडी
- डेगाना से विजयपाल मिर्धा
- नावां से महेंद्र चौधरी
- सरदारपुरा से अशोक गहलोत
- शेरगढ़ से मीना कंवर या पति उम्मेद सिंह
- ओसियां से दिव्या मदेरणा
- जोधपुर से मनीषा पंवार
- लूणी से महेंद्र विश्नोई
- पोकरण से सालेह महोम्मद
- सांचौर से सुखराम विश्नोई
- रानीवाड़ा से रतन देवासी
- वल्लभनगर से प्रीति शक्तावत
- सलूम्बर से रघुवीर मीना
- डूंगरपुर से गणेश घोघरा
- बांसवाड़ा से अर्जुन बामनिया
- बागीदौरा से महेन्द्रजीत सिंह मालवीय
- बेगूं से राजेन्द्र बिधूड़ी
- निम्बाहेड़ा से उदयलाल आंजना
- प्रतापगढ़ से रामलाल मीना
- भीम से सुदर्शन सिंह रावत
- नाथद्वारा से सीपी जोशी
- मांडल से रामलाल जाट
- जहाजपुर से धीरज गुर्जर
- हिंडोली से अशोक चांदना
- कोटा दक्षिण से राखी गौतम
- नोहर से अमित चाचाण
- कोटा उत्तर से शांति धारीवाल या अमित धारीवाल
- लूणकरणसर से राजेंद्र मुंड
- मुंडावर से ललित यादव