राज्यस्तरीय संस्कृत विद्वत सम्मान समारोह युआईटी ऑडिटोरियम में आयोजित 21 विद्वानों का किया सम्मान

राज्यस्तरीय संस्कृत विद्वत सम्मान समारोह युआईटी ऑडिटोरियम में आयोजित 21 विद्वानों का किया सम्मान
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर व ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने की शिरकत।
कोटा:संस्कृत विद्वत राज्यस्तरीय सम्मान समारोह कोटा के श्रीनाथपुरम स्थित युआईटी ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। जिसमें राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा व कल्पना देवी ने शिरकत की 21 विद्वानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अध्यक्ष पद्मश्री चमुकृष्ण शास्त्री भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों के पहुँचने पर विभाग के अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर यहाँ संस्क्रत प्रदर्शनी भी लगाई गई जो कि लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र रही। इससे पूर्व शिक्षा मंत्री दिलावर ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में सम्मानित होने आए विद्वानों ने कहा कि संस्कृत जन-जन की भाषा बने समाज की भाषा बने ऐसा प्रयास किया जा रहा है और इस तरह के आयोजन के लिए सरकार का बहुत-बहुत साधुवाद। वही कार्यक्रम में भाग लेने आए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि संस्कृत जन-जन की भाषा बने ऐसा प्रयास किया जा रहा है। वह पहली बार शिक्षा मंत्री बने हैं। संस्कृत शिक्षा की बहुत दुर्दशा हो रही है। कांग्रेस राज में शिक्षा की बहुत दुर्दशा हुई है। अब सुधार के प्रयास किए जाएंगे।