संगोद विधायक भरतसिंह ने किया विरोध, भानुप्रताप सिंह ने कहा भरतसिंह मेरे आदर्श।

संगोद विधायक भरतसिंह ने किया विरोध, भानुप्रताप सिंह ने कहा भरतसिंह मेरे आदर्श।

Share with
Views : 86

कोटा. कांग्रेस के सांगोद प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह का विरोध शुरू हो गया है। सांगोद के कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कुशल पाल सिंह के समर्थकों ने सांगोद में प्रदर्शन किया। वहीं सांगोद के मौजूदा विधायक भरतसिंह ने भी भानुप्रताप को बाहरी प्रत्याशी बनाते हुए विरोध जताया है। पार्टी की ओर से मंगलवार को जारी सूची में देहात अध्यक्ष भानुप्रतापसिंह को सांगोद से प्रत्याशी बनाया है। मौजूदा विधायक भरत सिंह का पत्ता काट दिया गया है।


उधर, भरत सिंह ने बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को पत्र लिख कर सांगोद विधानसभा क्षेत्र से भानु प्रताप सिंह को पार्टी का प्रत्याशी घोषित करने का विरोध जताया है। विधायक भरत सिंह ने पत्र में लिखा कि भानु प्रताप सिंह सांगोद विधानसभा क्षेत्र के निवासी और मतदाता नहीं है।
सांगोद से भानु को प्रत्याशी बनाना कांग्रेस पार्टी की भावना का अपमान है। उन्होंने पत्र में आरोप लगाया कि दस साल से भानु प्रताप ने पार्टी के किसी कार्यक्रम में भाग नहीं लिया। भरत सिंह ने भानु को प्रत्याशी बनाने में कांग्रेस के आईसीसी ऑब्जर्वर काजी निजामुद्दीन की भूमिका संदिग्ध है। उन्होंने कहा कि समय रहते आप अपनी भूल सुधार करें। उधर भानुप्रताप ने कहा कि विधायक भरतसिंह उनके आदर्श है। कांग्रेस सरकार और विधायक भरतसिंह ने क्षेत्र में बहुत काम करवाया है, जो अधूरे काम है, उनको पूरा करेंगे।

error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले