एक समर्पित सेवक की विदाई : श्रद्धांजलि वरिष्ठ IAS आलोक जी को, अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा के पद पर दे रहे थे अपनी सेवाएं..

एक समर्पित सेवक की विदाई : श्रद्धांजलि वरिष्ठ IAS आलोक जी को, अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा के पद पर दे रहे थे अपनी सेवाएं..

Share with
Views : 1054

एक समर्पित सेवक की विदाई : श्रद्धांजलि वरिष्ठ IAS आलोक जी को, अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा के पद पर दे रहे थे अपनी सेवाएं.. 


जयपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं राजस्थान सरकार के ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत शोकाकुल करने वाला है। यह केवल प्रशासनिक व्यवस्था की नहीं, बल्कि जनसेवा की एक निर्बाध धारा के रुक जाने जैसा है।

आईएएस आलोक जी न केवल एक काबिल प्रशासक थे, बल्कि मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत एक ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने कार्यकाल में नीतियों और योजनाओं को सिर्फ कागज़ों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उन्हें ज़मीन पर उतारकर आमजन के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाने का कार्य किया।
उनकी कार्यशैली में दृढ़ निष्ठा, सत्यनिष्ठा, और जनकल्याण के प्रति अटूट समर्पण की झलक मिलती थी। ऊर्जा विभाग जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में उनकी सूझबूझ, दूरदर्शिता और नेतृत्व ने राज्य को अनेक उपलब्धियाँ दिलाई। उनकी सोच हमेशा समाधानोन्मुख रही — वे समस्याओं से नहीं घबराते थे, बल्कि उन्हें अवसर की तरह लेते थे।
आलोक जी की सबसे बड़ी विशेषता थी उनकी सरलता और विनम्रता। वे उन दुर्लभ अधिकारियों में से थे जिन्होंने अपनी ज़िम्मेदारियों को बोझ नहीं, पूजा की तरह निभाया।
आज जब वे हमारे बीच नहीं हैं, तब उनके जाने का शून्य केवल कार्यालयों में नहीं, बल्कि उन अनगिनत दिलों में भी है जिन पर उन्होंने अपने कार्यों और व्यवहार से अमिट छाप छोड़ी। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाती रहेगी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनके निधन पर दुख जताते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं राज्य के ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी एक्स हैंडल पर लिखा- वरिष्ठ IAS, राजस्थान के ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है। आलोक जी की पहचान एक काबिल अधिकारी की रही। उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा।
मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।  नवधा टाइम्स के एडिटर इन चीफ स्वप्निल खंडेलवाल  ने भी आलोकजी के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को हिम्म्त दे, आलोक जी एक बेहतरीन व्यक्ति सरल सहज भावनात्मक और बेहद कुशल प्रशासक थे, उनके निधन से समाज को बहुत बड़ी क्षति हुई है.
error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले