मुख्य सचिव सुधांश पंत ने नाथद्वारा मे श्रीनाथजी के दर्शन किए, न्यू कॉटेज में पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

मुख्य सचिव सुधांश पंत ने नाथद्वारा मे श्रीनाथजी के दर्शन किए, न्यू कॉटेज में पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

Share with
Views : 46
मुख्य सचिव सुधांश पंत ने नाथद्वारा मे श्रीनाथजी के दर्शन किए, न्यू कॉटेज में पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

नाथद्वारा:राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत शुक्रवार को नाथद्वारा पहुंचे। उन्होंने पत्नी के साथ प्रभु श्रीनाथजी की राजभोग झांकी के दर्शन कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। दर्शन के बाद मंदिर की परंपरा के अनुसार मंदिर अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने उनका स्वागत-सम्मान किया।


दर्शन के बाद मोतीमहल गेट से बाहर निकलते समय एंटीकरप्शन ब्यूरो के प्रदेश महासचिव संदीप सनाढय ने मंदिर में चल रही अव्यवस्थाओं में बारे में बताया। सनाढ्य ने कहा कि नाथद्वारा थाने में करीब 10 वर्षों से पुलिसकर्मी लगे हुए हैं। उनका तबादला नहीं किया जाता है। इनकी मिली भगत से ये यहां काम करते हैं। सनाढ्य ने मंदिर के अधिकारियों पर भी मिली भगत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर कलेक्टर से भी शिकायत की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

यहां से मुख्य सचिव न्यू कॉटेज पहुंचे। जहां पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने पेंशन राशि बढ़ाई है। करीब 75 लाख लोगों को इस बढ़ी हुई राशि का लाभ मिल रहा है। इसमें महिला, वृद्ध, और विकलांग, विधवा महिलाओं की पेंशन राशि बढ़ाकर सरकार ने बड़ा काम किया है। न्यू कॉटेज में करीब 1 घंटे रुकने के बाद वे उदयपुर के लिए निकल गए।
आज उदयपुर मे अधिकारियों की बैठक लेंगे। 
error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले