खंडेलवाल वैश्य संगठन कोटा का डांडिया महोत्सव आज से शुरु, मां देवी की पूजा-आरती के साथ होगा आगाज, 28 सितंबर तक चलेगा कार्यक्रम,खंडेलवाल वैश्य संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र लाभी ने दी जानकारी-
Kota: खंडेलवाल वैश्य संगठन का दो दिवसीय डांडिया महोत्सव शनिवार से खंडेलवाल धर्मशाला कोटड़ी, कोटा पर शुरू होगा। कार्यक्रम में मां भगवती की आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। कार्यक्रम में महिलाओं को लक्की ड्रॉ व बंपर ड्रा पुरस्कार भी दिए जाएंगे। बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता होगी, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। यह जानकारी खंडेलवाल वैश्य संगठन रामपुरा के अध्यक्ष नरेंद्र लाभी ने दी।
कोटा खंडेलवाल वैश्य संगठन का डांडिया महोत्सव शनिवार से होगा शुरूः

कोटा में खंडेलवाल वैश्य संगठन रामपुरा के तत्वाधान में दो दिवसीय डांडिया महोत्सव का शुभारंभ आज से होगा। कार्यक्रम की शुरुआत 27 सितंबर को रात्रि में मां देवी की पूजा और आरती से होगा। इस दौरान महिलाएं और बालिकाएँ माता के गीतों पर डांडिया करेंगी।
कार्यक्रम में खंडेलवाल वैश्य संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र लाभी, महामंत्री भारत भूषण धमाणी, मुरली मनोहर नाटानी सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। कोटा शहर मे खंडेलवाल समाज के डांडिया महोत्सव मे बड़ी संख्या मे लोगों के पहुँचने की उम्मीद है,
कार्यक्रम में लकी ड्रॉ और बंपर ड्रॉ के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। यह महोत्सव 28 सितंबर तक चलेगा।
आयोजन स्थल पर इस बार भी सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों का संगम देखने को मिलेगा। वहीं फूड स्टाल में विभिन्न व्यंजनों की व्यवस्था होगी।
आयोजन के अध्यक्ष नरेंद्र लाभी ने बताया- हर रोज प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा। इनमें कई बड़े छोटे उपहार शामिल हैं।
ये पुरस्कार रोजाना आमंत्रित अतिथियों द्वारा विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे।
अध्यक्ष नरेंद्र लाभी ने डांडिया/गरबा करते समय इन बातों का ध्यान रखने की भी अपील की-
आरामदायक कपड़े पहनें। पानी, नींबू पानी आदि पीते रहें। खाली पेट गरबा करने से बचें। शारीरिक थकान का ध्यान रखें। साउंड सिस्टम से उचित दूरी बनाएं और व्यक्तिगत सामान का ध्यान रखें।
महोत्सव से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
अध्यक्ष
नरेन्द्र लाभी मो. 9829037520
महामंत्री भारत भूषण धामाणी मो. 9414236797
कोषाध्यक्ष मुरली मनोहर नाटानी मो. 9461149593
डांडिया महोत्सव मे दिए जाएंगे पुरस्कार-
महोत्सव में प्रतिभागियों को बेस्ट कपल डांसर, बेस्ट फीमेल डांसर, बेस्ट मेल डांसर समेत कई पुरस्कार दिए जांएगे। महोत्सव का फूड स्टाल लजीज व्यंजनों से महकेगा।
